100 सांसदों का समर्थन लिए ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की रेस में सबसे आगे

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद की रेस में वैसे तो कई नाम शामिल हैं पर ऋषि सुनक का नाम सबसे आगे चल रहा है । सुनक के समर्थकों ने 100 सांसदों के समर्थन का दावा किया है । उन्होंने कहा है कि देश के पूर्व वित्त मंत्री ने पीएम पद की रेस में शामिल होने के लिए 100 सांसदों का समर्थन हासिल कर लिया है । वहीं पीएम पद की रेस में पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी शामिल हैं । उनके समर्थकों ने भी 100 सांसदों के समर्थन का दावा किया है । ऐसा कहा जा रहा है कि पीएम चुनाव में मुख्य मुकाबला पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक और पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के बीच होगा ।
ब्रिटेन में लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री पद की दौड़ फिर शुरू हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि मुख्य मुकाबला पूर्व वित्त मंत्री और पिछली बार कंजर्वेटिव लीडरशिप की दौड़ में दूसरे नंबर पर रहने वाले ऋषि सुनक और पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के बीच होगा। वहीं, पेनी मोर्डेंट ने भी प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश की है। इस बीच भारतीय मूल के ऋषि सुनक के समर्थकों ने शनिवार को दावा किया कि उन्होंने उम्मीदवारी के लिए जरूरी 100 सांसदों का समर्थन हासिल कर लिया है। लेकिन, आशंका जताई जा रही है कि पिछली बार की तरह टोरी सदस्यों की वोटिंग के दौरान ऋषि सुनक फिर से पिछड़ सकते हैं। सुनक देश के प्रधानमंत्री और कंजरवेटिव पार्टी के नेता के रूप में लिज ट्रस की जगह लेने की दौड़ में हैं।
बोरिस जॉनसन भी चुनाव लड़ने ब्रिटेन पहुंचे गौरतलब है कि कैरेबियाई देश में छुट्टी मना रहे देश के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी इस दौड़ में शामिल होने की मंशा के साथ स्वदेश लौट आए हैं। वहीं, 42 वर्षीय सुनक के समर्थक सांसदों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गौरतलब है कि सुनक और जॉनसन में से किसी ने भी अभी तक पार्टी का नेता बनने के लिये चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा नहीं की है। अभी तक ‘लीडर ऑफ कॉमन्स’ पेन्नी मोर्डांट एकमात्र उम्मीदवार हैं, जिन्होंने चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
28 अक्टूबर को होगा नए नेता का चुनाव नए नेता के लिए नामांकन सोमवार दोपहर को बंद हो जाएगा और उम्मीदवारों को 357 कंजरवेटिव सांसदों में से 100 के हस्ताक्षर की आवश्यकता होगी, जिसका अर्थ है कि अधिकतम तीन उम्मीदवार होंगे । सांसद उनमें से एक को बाहर करने के लिए मतदान करेंगे और अंतिम दो पर एक सांकेतिक मतदान होगा । उसके बाद पार्टी के 172,000 सदस्यों को फिर एक ऑनलाइन मतदान में दो उम्मीदवारों के बीच फैसला करना होगा । नए नेता का चयन 28 अक्टूबर तक किया जाना है ।

Comments (0)
Add Comment