2 कन्नड़ अभिनेता शूटिंग के दौरान डैम में डूबे

एक कन्नड़ फिल्म की शूटिंग के दौरान स्टंट करना दो अभिनेताओं के लिए काफी महंगा पड़ गया। सोमवार को फिल्म शूटिंग के दौरान हेलिकॉप्टर से डैम में छलांग लगाने के बाद से ही वे लापता हैं। उनके छलांग लगाने का विडियो भी वायरल हो गया है।

उन्होंने थिप्पागोंडनहल्ली डैम में छलांग लगाई थी जो बेंगलुरु से 35 किलोमीटर दूर स्थित है। अभिनेता उदय और अनिल ने दोपहर करीब 2.48 बजे छलांग लगाई थी। जब वे नियत समय के अंदर पानी से बाहर नहीं आए, तब शूटिंग के दौरान खलबली मच गई। इसके बाद दमकल और आपात सेवा को सूचित किया गया।

दोनों नागशेखर की फिल्म ‘मस्ती गुडी’ की शूटिंग कर रहे थे, इसमें अभिनेता दुनिया विजय मुख्य भूमिका में हैं। विजय भी पानी में कूदे थे, लेकिन वे समय से बाहर आ गए।एक कन्नड़ फिल्म की शूटिंग के दौरान स्टंट करना दो अभिनेताओं के लिए काफी महंगा पड़ गया। सोमवार को फिल्म शूटिंग के दौरान हेलिकॉप्टर से डैम में छलांग लगाने के बाद से ही वे लापता हैं। उनके छलांग लगाने का विडियो भी वायरल हो गया है।

उन्होंने थिप्पागोंडनहल्ली डैम में छलांग लगाई थी जो बेंगलुरु से 35 किलोमीटर दूर स्थित है। अभिनेता उदय और अनिल ने दोपहर करीब 2.48 बजे छलांग लगाई थी। जब वे नियत समय के अंदर पानी से बाहर नहीं आए, तब शूटिंग के दौरान खलबली मच गई। इसके बाद दमकल और आपात सेवा को सूचित किया गया।

दोनों नागशेखर की फिल्म ‘मस्ती गुडी’ की शूटिंग कर रहे थे, इसमें अभिनेता दुनिया विजय मुख्य भूमिका में हैं। विजय भी पानी में कूदे थे, लेकिन वे समय से बाहर आ गए।

Comments (0)
Add Comment