21वें दिन भी हिमखंड में दबे सेना के 2 जवानों की तलाश जारी !

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। भारत-तिब्बत सीमा के साथ डोगरी नाले में हिमखंड में दबे सेना के दो जवानों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। मंगलवार को 21वें दिन भी विशेष दस्तों सहित सैकड़ों जवान लापता जवानों की तलाश में जुटे रहे। वहीं बार-बार मौसम में हो रही बदलाव नमज्ञा डोगरी में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा उत्पन्न कर रहा है। हालांकि डीआरडीओ की टीम सहित सेना के अधिकारी तलाश करने मे जुटे हुए हैं। गत 20 जनवरी को नमज्ञा डोगरी नामक स्थान पर सेना के 6 जवान पेट्रोलिंग के दौरान ग्लेशियर की चपेट में आ गए थे। घटना के बाद से अब तक 4 शव बरामद हो पाए हैं। शेष 2 जवानों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन निरंतर जारी है। एडीएम पूह शिव मोहन सैनी ने बताया कि सर्च ऑपरेशन जारी है लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। 

Comments (0)
Add Comment