4 सालों में अरुणाचल में हर परिवार तक पहुंची बिजली: PM मोदी

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश को बड़ा तोहफा दिया है। यहां पर प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल में एक साथ दो एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने ईटानगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, आज अरुणाचल प्रदेश में 4 हजार करोड़ से ज्यादा रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने का अवसर मिला। कनेक्टिविटी तो सुधरेगी ही राज्य के पावर सेक्टर को भी मजबूती मिलेगी। स्वास्थ्य सेवाओं की सेहत बेहतर होगी और अरुणाचल की संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार देश के हर क्षेत्र की संस्कृति, भाषा, खान-पान, रहन-सहन को संरक्षित करने, उनका और विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। यही कारण है कि हमारी सरकार ने अरुणाचल की संस्कृति को ताकत देने के लिए यहां के अपने 24 घंटे के टीवी चैनल अरुण प्रभा को लॉन्च किया गया है। सबका साथ, सबका विकास के इस मंत्र पर चलते हुए, बीते साढ़े 4 वर्षों में अरुणाचल और उत्तर पूर्व के विकास के लिएना तो फंड की कमी आने दी गई और ना ही इच्छाशक्ति की। पीएम बोले- आज मैं अरुणाचल प्रदेश को सौभाग्‍य योजना के तहत करीब हर घर में बिजली पहुंचाने के लिए मुख्‍यमंत्री को बधाई देता हूं। आज अरुणाचल ने जो हासिल किया है, वह जल्‍द ही पूरे देश में लागू होने वाला है। पूरे देश में ढाई करोड़ घरों के अंधेरे को दूर किया गया है। हर घर तक बिजली पहुंचाने के साथ साथ पर्याप्‍त बिजली भी पहुंचे, इसके लिए हमारी सरकार पावर जेनरेशन पर भी बल दे रही है। आज 110 मेगावाट के पावर इलेक्‍ट्रिक प्रोजेक्‍ट का उद्घाटन किया है, इससे पूरे नॉर्थ ईस्‍ट को लाभ मिलेगा। यहां की बिजली व्‍यवस्‍था ग्रिड से जुड़ जाएगी।

Comments (0)
Add Comment