5 साल के बच्चे ने लगाए 4 हजार पुशअप्स, तो गिफ्ट में मिली 26 लाख की कार !

बता दें कि इस बच्चे ने केवल मात्र 2 घंटे 25 मिनट 4,105 पुशअप्स लगाए

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : आमतौर पर एक कार खरीदने के लिए लोगों को सालों मेहनत करनी पड़ती है तब जाकर कहीं वह गाड़ी खरीद पाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे हुनरबाज बच्चे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने सिर्फ 5 साल की उम्र में 4 हजार पुशअप्स लगाकर 26 लाख की मर्सिडीज जीत ली।इस बच्चे का नाम राखीम कुरायव है, जो महज 5 साल का है। बता दें कि इस बच्चे ने केवल मात्र 2 घंटे 25 मिनट 4,105 पुशअप्स लगाए।राखीम को बचपन से ही एक्सरसाइज का शौक है।

अपने इसी शौक के जरिए इस बच्चे ने इतना महंगी कार हासिल की। इस बच्चे को इतना महंगा गिफ्ट देने वाले शख्श का नाम रमजान कद्दरोव है जो रूसी सेना के लेफ्टिनेंट हैं।बच्चे के पुशअप्स से खुश होकर सेना के इस जवान ने बच्चे को कहा कि तुम यह कार अपने पिता को चलाने देना और तुम सिर्फ कार में आराम से बैठना। उन्होंने कहा कि यह बच्चा सच में काबिल-ऐ-तारीफ़ है। रमजान चाहते हैं कि वह उस बच्चे के साथ एक्सरसाइज करें। गिफ्ट लेते हुए बच्चे ने कहा कि अब उसके पापा को उसे छोड़ने के लिए अपनि कार में जाएंगे और टैक्सी नहीं लेनी पड़ेगी।

Comments (0)
Add Comment