(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या 7 साल (16 नवंबर) की हो गई हैं। बच्चन फैमिली ने आराध्या का बर्थडे उनकी फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेट किया। बांद्रा स्थित एक रेस्त्रां में आयोजित इस पार्टी में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा भी मौजूद थे।
अभिषेक बच्चन ने बेटी को बर्थडे विश करते अपने इंस्टाग्राम पर एक पेंटिग शेयर की। इस पेटिंग में उनके साथ बेटी और ऐश भी नजर आ रहे हैं। इस पर अभिषेक ने कैप्शन लिखा- बर्थडे की ढेर सारी बधाई लिटिल प्रिंसेस, आप फैमिली का गौरव और खुशी हो। मैं दुआ करता हूं कि आप हमेशा मुस्कुराते हुए यूं ही मासूम बनी रहो। तुमसे तहे दिल से प्यार करता हूं।
दादा अमिताभ ने भी पोती आराध्या को ब्लॉग लिखकर बर्थडे की बधाई दी। उन्होंने लिखा- पूर्व संध्या आप इस दुनिया में आईं थीं। घरवालों का आशीर्वाद पोती के साथ हमेशा है। आपकी लंबी उम्र हो, खुश और शान से रहो।