(न्यूज़लाइवनाउ-Nepal) नेपाल के धादिंग जिला में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक यात्री बस त्रिशूली नदी में गिर गई।
बस पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी, लेकिन रात करीब 1:15 बजे अचानक सड़क से नीचे उतरकर नदी के गहरे पानी में समा गयी। इस दुर्घटना में कम से कम 18 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
लगभग 35–45 लोग सवार
बताया जा रहा है कि बस में लगभग 35–45 लोग सवार थे जिनमें कुछ विदेशी पर्यटक भी शामिल थे। हादसे के बाद नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल पुलिस और स्थानीय लोग बचाव एवं राहत कार्य में जुटे हैं और घायल यात्रियों को पास के अस्पतालों में पहुँचाया गया है। रेस्क्यू काम को रात का अँधेरा और नदी का तेज बहाव चुनौती बना रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा बस के नियंत्रण खो देने या सड़क की खराब दशा के कारण हुआ हो सकता है, लेकिन पुलिस अभी जांच की पुष्टि कर रही है।