एक्टर सुधीर वर्मा ने की आत्महत्या, एक्टिंग में कदम 9 साल पहले रखा था

पिछले महीने ही छोटे पर्दे की एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने खुदकुशी की जिसके आरोप में शीजान खान अभी तक जेल में हैं। अब साउथ इंडस्ट्री से दुखद खबर आई है। सुधीर ने साल 2013 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म का नाम 'स्वामी रा रा' था। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आए।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): अपनी जिंदगी को खत्म कर लेना इतना आसान नहीं। कई बार इंसान अंदर से इतना टूट जाता है कि उसके बस में कुछ नहीं रहता वो सारी हिम्मत के साथ-साथ जीने का जज्बा भी हार जाता है। हाल ही में तुनिषा शर्मा सुसाइड केस की आग ठंडी भी नहीं हुई है और अब खबर आई है कि एक और एक्टर ने आत्महत्या कर अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया है। टॉलीवुड एक्टर सुधीर वर्मा ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक विशाखापट्टन में अपने आवास पर उन्होंने सुसाइड कर लिया। उनके साथ काम कर चुके सुधाकर ने एक्टर की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए हैरानी जताई है।

उनके एक दोस्त ने खपर दी आपको जानकर और आपके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा भाई। यकीन नहीं हो रहा है कि आप अब इस दुनिया में नहीं हो। ओम शांति।” सुधीर ने अचानक यह कदम क्यों उठाया इस बात का तो अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से काफी दबाव में चल रहे थे। सुधीर के अचानक चले जाने से पूरे टॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

death
Comments (0)
Add Comment