Anantnag Encounter: जम्मू कश्मीर में सेना का ऑपरेशन गैरोल अब और तेज हो गया है। इसीबीच कोकरनाग के गडूल जंगलों में जारी ऑपरेशन में अब तक पांच आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया जा चुका है। यहां से एक जला हुआ शव भी बरामद किया गया है। माना जा रहा है कि ये शव आतंकी उजैर खान का हो सकता है। सेना और सुरक्षा बल का मिला जुला ऑपरेशन अब भी जारी है, क्योंकि कोकरनाग के जंगलों में आतंकियों ने पनाह ले रखी है। लेकिन इसी बीच सेना की कामयाबी की खबर बीच जंगल से निकल कर आई।
लश्कर के जिल आतंकी को पकड़ने के लिए सुरक्षा बल ने घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया था वो आतंकी ढेर हो चुका है। बताया जा रहा है कि इनामी आतंकी उजैर खान का जला हुआ शव सुरक्षा बल को बरामद हुआ है। लेकिन उसकी पहचान पुख्ता करने के लिए अब उसके परिवार के सदस्यों का DNA सैंपल लिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर के कोकरनाग में आतंकियों का सफाया करने के लिए सुरक्षाबलों ने सोमवार को ऑपरेशन शुरू किया था। और आज सातवां दिन है। और अब भी सुरक्षा बल का सर्च ऑपरेशन जारी है।
कौन था उजैर खान?
आतंकी उजैर खान स्थानीय आतंकवादी है, जो कोकेरनाग के नौगम गांव का रहने वाला है। वह पिछले साल आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था। आतंकी उजैर पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा गया है।
TRF ने लिए थे इस हमले की जिम्मेदारी
खुलासा हुआ है कि पिछले हफ्ते हुए आतंकी हमले की पूरी जिम्मेदारी टीआरएफ (TRF) ने ली थी। ये आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की ही एक शाखा है जो कश्मीर में ऑपरेट करती है। ये बात भी साफ हो गई है कि इस आतंकी हमले के पीछे असली हाथ आतंकी उजैर खान का ही था। लश्कर के आतंकी उजैर खान पर 10 लाख रुपये का इनाम था।
बीते मंगलवार को रात होने की वजह से इसे रोक दिया गया। बुधवार को सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा था। जैसे ही सुरक्षाबल के अधिकारी उस जगह पर पहुंचे, जहां आतंकी छिपे हुए थे, तो आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट को गोली लग गई। आनन-फानन में घायल अफसरों हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया, लेकिन इन अधिकारियों को बचाया नहीं जा सका।