(न्यूज़लाइवनाउ–Australia) नए साल की शुरुआत के साथ ही टेनिस प्रेमियों का सबसे बड़ा इंतजार खत्म होने वाला है। साल का पहला ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का आगाज 18 जनवरी से होने जा रहा है। दुनिया भर के फैंस इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के लिए मुख्य ड्रॉ जारी कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट में टेनिस जगत के दिग्गज खिलाड़ी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराएंगे। पिछली बार पुरुष एकल का खिताब जेनिक सिनर ने जीता था, जबकि महिला एकल का ताज मेडिसन कीज के सिर सजा था। इस बार दोनों खिलाड़ी अपने खिताब को बचाने के इरादे से उतरेंगे, हालांकि राह बिल्कुल आसान नहीं रहने वाली।
पुरुष वर्ग में नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्कारेज जैसे दिग्गज कड़ी चुनौती पेश करेंगे। वहीं महिला वर्ग में अर्याना सबालेंका और ईगा स्वायातेक खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं।
इस तारीख को खेले जाएंगे फाइनल मुकाबले. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का पूरा कार्यक्रम तय कर लिया गया है।
- 18 से 20 जनवरी: पहले राउंड के मुकाबले
- 21 और 22 जनवरी: दूसरे राउंड के मैच
- 23 और 24 जनवरी: तीसरे राउंड की शुरुआत
- 25 और 26 जनवरी: चौथे राउंड के मुकाबले
- 27 और 28 जनवरी: क्वार्टर फाइनल
- 29 जनवरी: महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल
- 30 जनवरी: पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल
- 31 जनवरी: महिला सिंगल्स का फाइनल
- 1 फरवरी: पुरुष सिंगल्स का फाइनल
इनामी राशि में हुआ बड़ा इजाफा
साल 2026 के पहले ग्रैंड स्लैम में इस बार प्राइज मनी को लेकर भी बड़ी घोषणा की गई है। पिछली बार जहां सिंगल्स चैंपियन को करीब 15 करोड़ रुपये मिले थे, वहीं इस बार इसमें लगभग 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
अब ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में पुरुष और महिला सिंगल्स का खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों को लगभग 25 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी।
भारत में कहां और कैसे देखें लाइव मैच
भारतीय दर्शक ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के मुकाबलों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। मैचों की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से होगी।
वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए फैंस Sony LIV ऐप और वेबसाइट का सहारा ले सकते हैं। यहां लॉगिन करके आप सभी मुकाबलों का लाइव लुत्फ उठा सकेंगे।
और खबरों के लिए हमें फॉलो करें Facebook पर।