Bangladesh Vs West Indies ICC Cricket World Cup : ये है बांग्लादेश की संभावित टीम

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : विश्व कप का 23वां मैच सोमवार को बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच होगा। यह मैच टॉन्टन के मैदान पर दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों टीमें मौसम और पिछले प्रदर्शन के आधार पर खास तैयारी कर रही हैं। माना जा रहा है कि टीमें अपने प्लेइंग इलेवन में बदलाव भी कर सकती हैं। दोनों ही टीम के खिलाड़ी घायल हैं, ऐसे में बदलाव की उम्मीद है। हालांकि, रिपोर्टस के अनुसार माइनर इंजरी होने की वजह से टीमें पुरानी टीम के साथ भी मैदान में उतर सकती हैं।

वहीं बांग्लादेश ने एक मैच में जीत हासिल की थी और दक्षिण अफ्रीका जैसी बड़ी टीम को हराया था। उस वक्त बांग्लादेश के बल्लेबाजों और गेंदबाजों की काफी सराहना की गई थी। ऐसे में बांग्लादेश टीम में कोई भी बदलाव करने से बचेगा और बांग्लादेश पुरानी टीम के साथ ही मैदान में उतर सकता है। वहीं प्लेइंग इलेवन पर कोई फैसला ंमौसम और मैच की स्थिति के आधार पर भी लिया जा सकता है।

बांग्लादेश को गेंदबाजी में काफी सुधार करना होगा। कप्तान मशरेफी मुर्तजा खुद भी लय में नहीं है और उन्हें अच्छी गेंदबाजी कर दूसरे खिलाड़ियों को मॉटिवेट करना होगा। वहीं वेस्टइंडीज की परेशानी बड़े खिलाड़ियों का चोटिल होना भी है। आंद्रे रसेल और शेल्डन कोट्रेल इंग्लैंड के खिलाफ पांच ओवर ही गेंदबाजी कर पाए थे।

संभावित प्लेइंग इलेवन

तमीम इकबाल

सौम्य सरकार

शाकिब-अल-हसन

मुश्फिकुर रहीम

महमूदुल्लाह

लिटन दास

सब्बीर रहमान

मशरफे मोर्तजा

मेहदी हसन मिराज

मुस्ताफिजुर रहमान

रूबेल हुसैन।

Comments (0)
Add Comment