BJP के लिए महत्वपूर्ण है गुजरात चुनाव: अरुण जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार (2 दिसंबर) को मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

सूरत में बोलते हुए जेटली ने गुजरात चुनाव का भी जिक्र किया और कहा कि इसको जीतना भाजपा के लिए काफी जरूरी है क्योंकि राज्य में बीस साल से वह जीत रहे हैं और काम कर रहे हैं। जेटली ने कहा कि भाजपा को हमेशा से हिंदू समर्थक पार्टी के रूप में देखा जाता है, तो ऐसे में जब असली मौजूद है तो लोग क्लोन पर क्यों विश्वास करेंगे।

जेटली ने आगे कहा कि 80 के दशक में गुजरात में जमकर सामाजिक ध्रुवीकरण किया जा रहा था जिसको भाजपा ने सरकार में आने के बाद कम करने की पूरी कोशिश की और आगे भी की जा रही है।

ईज ऑफ डूइिंग में भारत की रैंकिंग सुधरने का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि एक वक्त ऐसा आ गया था कि भारत में विदेशी कंपनियां निवेश नहीं करना चाहती थीं, लेकिन अब सब बदल रहा है।

Comments (0)
Add Comment