(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : एशिया के सबसे बड़े मिलिट्री एविएशन शो एयरो इंडिया 2019 में शनिवार को कार्यक्रम स्थल के नजदीक कार पार्किंग में आग लगने से थोड़ी देर के लिए इस शो को रोक दिया गया है। इस घटना में 30 से अधिक गाड़ियां जलकर खाक हो गईं हैं। दमकल विभाग आग पर काबू करने में जुटा हुआ है। आग कैसी लगी, फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है।बता दें कि इससे पहले सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने विंग कमांडर साहिल गांधी को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि एयर शो की रिहर्सल के दौरान साहिल की मंगलवार (19 फरवरी) को विमान क्रैश होने से मौत हो गई थी। इस हादसे में वायुसेना के लड़ाकू विमान टकरा गए थे।
इसके बाद एयरो शो में सूर्य किरण के विमान को शामिल न होने का फैसला कारण ये निर्णय लिया गया था। इससे पहले राफेल ने धीमी रफ्तार से उड़ान भरकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। एयरो इंडिया 2019 का 20 फरवरी को आगाज हुआ था। यह शो 24 फरवरी तक चलेगा। इस शो में राफेल लड़ाकू विमान उड़ान भरता हुआ दिखा। राफेल डील को लेकर पिछले काफी समय से राजनीति हो रही है। राफेल के अलावा करतब दिखाने वाले सुखोई और तेजस जैसे अन्य फाइटर जेट व सारंग हेलिकॉप्टरों ने वहां मौजूद लोगों का उत्साह दोगुना कर दिया।