BSF जवान ने गाया ‘मैं इक दिन आउंगा.. वीडियो हुआ वायरल !

जवान के बगल में और भी कई अन्य सैनिक खड़े हैं जो उसकी हौसला-अफजाई कर रहे हैं।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : देश में हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस (Army Day) मनाया जाता है। इस मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में एक सेना के जवान को फिल्म बॉर्ड का गाना संदेशे आते हैं…गाते हुए देखा जा रहा है। जवान के बगल में और भी कई अन्य सैनिक खड़े हैं जो उसकी हौसला-अफजाई कर रहे हैं। जेपी दत्ता की मशहूर फिल्म बॉर्डर के इस गाने को जवान ने इतनी खूबसूरती और भाव के साथ गाया है कि इसे सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे।बता दें कि ये गाना उन सैनिकों और जवानों के लिए ही बनाया गया था जो अपने परिवार, दोस्तों, अपने घर और अपने प्यार से दूर सीमा पर तैनात होकर देश की रक्षा करते हैं। जवानों को समर्पित इस गाने को आज भी खूब पसंद किया जाता है, देशभक्ति और भाव रस से भरे इस गाने के बोल और धुन दोनों बेहद ही भावुक करने वाले हैं। बता दें कि 1997 में आई देशभक्ति फिल्म बॉर्डर सेना के जवानों की देश के लड़ाई और उनके परिवार के बीच के रिश्ते को लेकर बनाई गई थी।बहरहाल बात करते हैं इस वायरल वीडियो की जिसमें जवान ने अपनी गायकी से लोगों का दिल जीत लिया है। इस गाने को जवान ने अपने कैंटीन के टेबल पर बैठकर ये गाना गाया है। बता दें कि मूल रुप से इस गाने को जावेद अख्तर ने लिखा है और सोनू निगम ने आवाज दी है। इस गाने को फिल्मफेयर, स्क्रीन और नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। बीएसएफ जवान के द्वारा गाये गाने के दो मिनट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोग खूब तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और काफी शेयर भी कर रहे हैं। जवान के बगल में खड़े बाकी सैनिक भी तालियां बजाने लगते हैं।गौरतलब है कि ये फिल्म 1971 में भारत-पाकिस्तान की जंग पर बनी थी। इस जंग में भारत की जीत हुई थी। फिल्म के लीड रोल में जैकी श्रॉफ, सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना थे। फिल्म उस जमाने में काफी सुपरहिट साबित हुई थी।

https://twitter.com/anita_chauhan80/status/1083575725234495490

Comments (0)
Add Comment