CDR मामला : कंगना ने कहा किसी भी तरह की राय बनाने से पहले उचित जांच होनी चाहिए.

(न्यूज़ लाइव नाउ) : कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) मामले में अपना नाम लिए जाने पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने बुधवार को कहा कि इस विवाद में उनका नाम घसीटे जाने से पहले इसकी पूरी जांच होनी चाहिए.

इससे पहले खबर आई थी कि ठाणे की अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अभिषेक त्रिमुखे ने कहा है कि अभिनेत्री ने अधिवक्ता रिजवान सिद्दीकी से अभिनेता रितिक रोशन का मोबाइल नंबर साझा किया था.
इसके बाद अभिनेत्री कंगना ने बयान जारी कर कहा, ‘‘ किसी भी तरह की राय बनाने से पहले उचित जांच होनी चाहिए.’’

Comments (0)
Add Comment