चीन ने फाइटर जेट का रडार लॉक किया, जापान चीन को देगा मुंहतोड़ जवाब

(न्यूज़लाइवनाउ–Japan) चीन ने जापान के फाइटर जेट का रडार लॉक किया, जिस पर जापान चीन को मुंहतोड़ जवाब देगा।

जापान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि, “चीनी नौसेना के जे-15 फाइटर जेट ने जापान के एफ-15 लड़ाकू जेट को रडार लॉक कर दिया। हालांकि चीन ने जापान के आरोपों से इनकार किया है।”

जापान के रक्षा मंत्रालय ने आगे कहा कि, “चीनी नौसेना के जे-15 फाइटर जेट ने जापान के एफ-15 लड़ाकू जेट को रडार लॉक किया। ओकिनावा द्वीप के पास चीन की यह हरकत किसी भी दृष्टि से हमारे देश की सुरक्षा के लिए उचित नहीं है।”

एशिया में जंग का माहौल

जापान और चीन के बीच कई वर्षों से टकराव होने के कारण अब युद्ध के संकेत दिखाई देने लगे हैं। दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। पिछले माह जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची द्वारा दी गई चेतावनी के बाद चीन और जापान के रिश्ते और बिगड़ गए हैं।

और खबरों के लिए हमें फॉलो करें Facebook पर।

ChinaFighter JetJapan