(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकारी निवास ओकओवर में अफसरों की क्लास ली।दिल्ली में नीति आयोग की बैठक के बाद दूसरे दिन सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सचिवालय के अफसरों को सरकारी निवास ओकओवर तलब किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की बैठक के मुख्य बिंदुओं पर सीएम ने अफसरों के साथ चर्चा करनी थी। इसको लेकर उन्होंने अफसरों को ओकओवर बुलाया था।कई अफसरों के नदारद पाए जाने पर जयराम ठाकुर ने उन्हें लताड़ लगाई और अफसरों को कार्य निष्ठा से करने की नसीहत दी। सूत्रों के मुताबिक अफसरों को सुबह साढ़े 9 बजे तक ओकओवर बुलाया गया था।दरअसल, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में हुई बैठक में किसानों के हित, हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने और बागवानी क्षेत्र में हिमाचल को और आगे ले जाने के मामले प्रमुखता से उठाए थे।इन बिंदुओं पर उन्होंने अफसरों के साथ चर्चा करनी थी। मुख्यमंत्री आवास स्थान ओकओवर के बाद जयराम सचिवालय पहुंचे। यहां फिर उन्होंने अफसरों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने दोपहर बाद 3 बजे प्रेसवार्ता बुलाई।