हिमाचल प्रदेश: सस्ता हुआ गैस सिलिंडर, अब इतना हुआ दाम

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं के लिए फरवरी महीना कुछ राहत लेकर आया है। हिमाचल में सब्सिडी वाला घरेलू रसोई गैस सिलिंडर जनवरी महीने के मुकाबले एक रुपये सस्ता हो गया है। इस महीने उपभोक्ताओं को 700 रुपये में सिलिंडर मिलेगा। होम डिलीवरी के 50 रुपये अलग से चुकाने होंगे। इसके अलावा दो रुपये जीएसटी लगेगा। उपभोक्ताओं को कुल 752 रुपये में सिलिंडर मिलेगा। पहल योजना से जुड़े उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार 202 रुपये की सब्सिडी बैंक खाते में लौटाएगी। उधर, गैर सब्सिडी वाले घरेलू सिलिंडर के दाम 31 रुपये घटे हैं। इन उपभोक्ताओं को सब्सिडी नहीं लौटाई जाएगी। जनवरी में गैर सब्सिडी सिलिंडर का दाम 731 रुपये था। प्रदेश में व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम 46 रुपये कम हुए हैं। इस माह व्यावसायिक उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने के लिए 1252 रुपये देने पड़ेंगे। इन उपभोक्ताओं को 100 रुपये के डिलीवरी चार्जिस अतिरिक्त देने होंगे। पहली फरवरी से पूरे प्रदेश में गैस सिलिंडरों के नए दाम लागू हो गए हैं। अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी कोटे के तहत सिर्फ 12 गैस सिलिंडर मिलने हैं। सब्सिडी कोटे के सिलिंडर समाप्त कर चुके उपभोक्ताओं को गैर सब्सिडी वाले सिलिंडर मिलेंगे। इन्हें सब्सिडी वापस नहीं मिलेगी। 

Comments (0)
Add Comment