News Live Now
Live Khabar Live Asar
  • facebook
  • twitter
  • google_plus
  • Email
News Live Now

डीमैट खातों ने भारत में तोडा रिकॉर्ड, छुआ 13.2 करोड़ का आंकड़ा

By Nandani Rathore on November 7, 2023

(न्यूज़लाइवनाउ-India) बाजार में जारी तेजी और मिल रहे अच्छे रिटर्न के चलते देश में डीमैट अकाउंट की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. देश में अक्टूबर तक 13.22 करोड़ से भी ज्यादा डीमैट खाते हो चुके हैं.

अक्टूबर तक सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज में लगभग 9.85 करोड़ और नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी में 3.38 करोड़ से भी ज्यादा खाते खुल चुके हैं. यह आंकड़ा पिछले 11 महीने में सबसे ज्यादा है. इनमें से सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (CDSL) में लगभग 9.85 करोड़ और नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी (NSDL) में 3.38 करोड़ से भी ज्यादा खाते हैं. एक वर्ष पहले के मुकाबले लगभग 2.79 करोड़ डीमैट अकाउंट बढ़ गए हैं.

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, मार्च के बाद से ही बाजार में काफी तेजी देखी गई है. अब तक मिडकैप शेयरों ने अच्छा रिटर्न दिया है. इस साल अभी और बदलाव देखने को मिलेंगे क्योंकि मिडकैप और स्मॉलकैप बेहतर रिटर्न दे रहे हैं. सबसे ज्यादा निवेशक इन्हीं शेयर में पैसा लगाना पसंद करते हैं. मार्च से अब तक सेंसेक्स में 9.34 फीसदी और निफ्टी में 11.24 फीसदी का उछाल आया है.

डीमैट अकाउंट में लगातार बढ़ोतरी

आगे भी पिछले साल के मुकाबले तेजी दिखाई देती रहेगी. अभी भी निवेशकों की संख्या काफी कम है. डीमैट अकाउंट बढ़ने का सीधा सा मतलब है कि शेयर बाजार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. मार्च के बाद से ही निवेशकों को अच्छा फायदा हुआ है, जिसका असर डीमैट खातों पर भी दिखाई दिया है.

ये भी पढ़े: World Cup 2023: बनने जारहा है बड़ा रिकॉर्ड आज के मैच में, क्या है ये रोकड़?

पहले भी मार्केट में आई तेजी ने डीमैट अकाउंट के प्रति लोगों का रुझान बढ़ाया है. डिजिटल क्रांति के चलते कंपनियों में भी बदलाव हुए हैं. तकनीक की मदद से कंपनियां तेजी से ज्यादा क्लाइंट को सेवाएं दे पा रही हैं. डिजिटल एप ने नए लोगों को डीमैट अकॉउंट से जोड़ा है. इन एप की वजह से पुरानी कंपनियों को भी अपनी सेवाएं बेहतर करनी पड़ी हैं.

और खबरों के लिए हमें फॉलो करें Facebook पर।

Demat accountmutual fundNSDLSENSEXshaRE MARKET
  • Business
Share
Related Posts

HDFC बैंक के CEO शशिधर जगदीशन को ससपेंड होने की मांग उठी, 25 करोड़ रूपए के घोटाले का आरोप

SBI ने MCLR में किया इजाफा, करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका

टेक इंडस्ट्री में छंटनी की मार बढ़ती ही जा रही है, डेल में बड़ी छंटनी का ऐलान, निकाले जाएंगे 12000 से ज्यादा कर्मचारी

हर साल होगी 1 हजार करोड़ रुपये की बचत, अनिल अग्रवाल ने बनाई ये योजना, जून अंत तक उसके ऊपर लगभग 80 हजार करोड़ रुपये के बकाए कर्ज की देनदारी थी

दिल्ली की दिग्गज फार्मा कंपनी एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स के शेयरों की मंगलवार को शेयर बाजार में फीकी लिस्टिंग हो पाई, निवेशकों को मिला केवल 7 फीसदी का मुनाफा

दिग्गज इन्वेस्टर ने गीत गाकर वित्त मंत्री से की फरियाद, यूजर बोले- एआर रहमान को मिली टक्कर!

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी आईपीओ के पहले दिन रिटेल निवेशकों में निवेश करने की होड़ देखी गई, 6 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

  • Home
  • Lifestyle
  • Fashion
  • Contact Us
View Desktop Version