पूर्व से ममता ने खोला था मोदी के खिलाफ मोर्चा, अब दक्षिण से उठी मोदी के ही खिलाफ एक और आवाज

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे राजनैतिक घमासान तेज हो रहा है इस राजनैतिक तूफ़ान में फिलहाल तो पश्चिम बंगाल इस समय मुख्य केंद्र बिंदु बना हुआ है जहा पर ममता बनर्जी ने CBI पर हाथ डाल कर सीधे सीधे केंद्र सरकार को चुनौती दी है इतना ही नहीं , उसके बाद ममता बनर्जी ने लगातार अनशन आदि करते हुए मोदी के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की जिसमे राहुल गाँधी से ले कर तेजस्वी आदि सभी लोग शामिल हो गये । लेकिन इसी उठापटक के बीच में मोदी के खिलाफ उठी है एक और आवाज आवाज भले नई हो लेकिन अंदाज़ पुराना मतलब पुरष्कार लौटाने की बात  यद्दपि बंगाल के शोर में इस आवाज को उतना बल नहीं मिल रहा है फिर भी बंगाल और उस नई जगह में एक चीज कॉमन है और वो है धरना प्रदर्शन विदित हो कि मोदी के खिलाफ अब विरोध का झंडा उठा लिया है कभी अरविन्द केजरीवाल के गुरु माने जाने वाले अन्ना हजारे ने और बंगाल की इस सरगर्मी में उन्होंने भी मामले को गर्म करने का प्रयास किया है । अन्ना हजारे ने मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए तो वह अपना पद्म भूषण सम्मान सरकार को लौटा देंगे। मोदी सरकार के नीतियों के खिलाफ अन्ना हजारे पिछले 5 दिनों से अनशन पर है। अन्ना हजारे ने रविवार को कहा, “8 या 9 तारीख को मैं मेरे पद्मभूषण पुरस्कार को राष्ट्रपति को वापस करूंगा। समाज और देश सेवा करते हुए यह पुरस्कार आप ने मुझे दिया, लेकिन समाज और देश कि यह हालत होगी, तो मैं किस लिए यह पुरस्कार रखूं। ऐसा मेरा मन मुझे कहता है। मैं किसी के पास मांगने तो नहीं गया था।उन्होंने कहा, “मोदी सरकार ने लोगों के विश्वास को तोड़ा है।

Comments (0)
Add Comment