DUBAI COURT: 200 मिलियन डॉलर के घोटाले में दो लोगों को 500 साल की सजा

(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ): दुबई कोर्ट ने गोवा के दो लोगों को 500 साल की सजा सुनाई है। 37 साल के सिडनी लिमोस और उनके अकाउंट स्पेशलिस्ट 25 साल के रियान डिसूजा को 200 मिलियन डॉलर के घोटाले में हजारों निवेशकों को धोखा देने के मामले में यह सजा सुनाई गई है।

लिमोस ने अपनी कंपनी के जरिये लोगों को प्रलोभन दिया कि वह 25 हजार डॉलर के निवेश पर उन्हें 120 प्रतिशत का न्यूनतम सालाना रिटर्न देगा। लिमोस की पत्नी वलानी पर भी केस रजिस्टर किया गया है। उन पर गैरकानूनी रूप से सील ऑफिस में घुसने और दस्तावेज ले जाने का आरोप है।

गोवा के लिमोस को सबसे पहले दिसंबर 2016 में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था। हालांकि पिछले साल जनवरी में भी उसे गिरफ्तार किया गया था। वहीं सजोलिम के रहने वाले रियान को पिछले साल फरवरी में दुबई  एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था।

Comments (0)
Add Comment