एलन मस्क की कंपनी xAI के चैटबॉट Grok ने किया बड़ा कांड, लोगों की कॉन्टैक्ट डिटेल्स हुई लीक

(न्यूज़लाइवनाउ–USA) हाल ही में एलन मस्क की कंपनी xAI के चैटबॉट Grok ने बड़ा कांड किया। यह लोगों की कॉन्टैक्ट डिटेल्स के साथ-साथ घर के पते भी शेयर कर रहा।

हाल ही में Grok शक के घेरे में आया है। आरोप है कि एलन मस्क की कंपनी xAI के चैटबॉट Grok ने लोगों के घर के पते और कॉन्टैक्ट डिटेल्स को लीक किया, जिसके कारण वह विवादों में घिर गया। इसके साथ ही लोगों की पारिवारिक जानकारी भी सामान्य पूछताछ पर साझा करने की बात सामने आई है।

चैटबॉट तुरंत जानकारी दे रहा

Futurism की रिपोर्ट के मुताबिक Grok किसी के भी घर का पता लगाने में सक्षम है, जो कि बेहद खतरनाक माना जा रहा है। सिर्फ लोगों के नाम टाइप करने पर यह चैटबॉट तुरंत जानकारी दे रहा है। वहीं दूसरी ओर बाकी AI मॉडल्स जैसे ChatGPT, Google Gemini और Claude इसके बिल्कुल विपरीत, ऐसी कोई भी निजी जानकारी देने से साफ इनकार कर देते हैं।

संभावना जताई जा रही है कि Grok इंटरनेट पर उपलब्ध खुले स्रोतों, सोशल मीडिया प्रोफाइलों और डेटा-ब्रोकर सेवाओं से जानकारी इकट्ठा करके परिणाम प्रस्तुत करता हो। लेकिन चुनौती यह है कि यह एआई बिखरे हुए डेटा को पलभर में जोड़कर उसे सरल और संभावित रूप से जोखिमपूर्ण रूप में सामने रख देता है।

AIElon MuskGrokXAI