(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): असम के डिब्रूगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट ने रविवार को गुवाहाटी में इमरजेंसी लैंडिंग की। प्लेन के इंजन में खराबी आने के चलते ऐसा किया गया। फ्लाइट में 150 से ज्यादा लोग सफर कर रहे थे। इनमें केंद्रीय पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली भी शामिल थे। उनके साथ दो भाजपा विधायक प्रशांत फुकान और तेराश गोवाल्ला भी सफर कर रहे थे। फ्लाइट ने गुवाहाटी के एयरपोर्ट से टेकऑफ ही किया था कि विमान के पायलट को इंजन में खराबी का पता चला, जिसके कुछ मिनट के बाद ही वापस गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया। इसी विमान में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और भाजपा के दो विधायक प्रशांत फूकन और तेराश गोवाला सहित 150 से अधिक यात्री यात्रा कर रहे थे।
फ्लाइट संख्या 6E2652 ने सुबह करीब 8.40 बजे गुवाहाटी से उड़ान भरी और करीब 20 मिनट के भीतर वापस एयरपोर्ट लौट आई। विमान के वापस लौटने की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है। गुवाहाटी में उतरने के तुरंत बाद विमान के सभी यात्रियों को उतार दिया गया और विमान को निरीक्षण के लिए भेज दिया गया। हालांकि इस मामले में अभी तक इंडिगो की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
वहीं केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने बताया कि वे और बीजेपी विधायक प्रशांत फुकन और तेराश गोवाला के साथ इंडिगो की फ्लाइट में थे। गुवाहाटी के डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर डायवर्ट किए जाने से पहले फ्लाइट 15 से 20 मिनट तक हवा में रही। जिसके बाद विमान के पायलट ने विमान के इंजन में खराबी की बात बताई और पायलट ने इसे वापस हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड करा दिया।