(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ एक पिता ने अपने ही जिगर के टुकड़े को मौत के घाट उतार दिया। पिता ने बेटी को इश्क करने की सजा दी। बेटी का इश्क करना पिता बर्दास्त न कर सका और अपनी की बेटी को हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया से विदा कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता ने बताया कि उनकी बेटी गलत दिशा जा रही थी, इसलिए उसे मार डाला।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिता द्वारा बेटी की हत्या करने का यह मामला श्रीगंगानगर जिले का है। बताया जाता है कि पिता ने बेटे की मदद से बेटी को मौत के घाट उतार डाला, देर रात मृतका के पिता और उनके भाई युवती के कमरे में गए और इस वीभत्स घटना को अंजाम दिया। बेटी का हत्यारोपी पिता युवती के गले पर लकड़ी लेकर तकरीबन आधे घंटे तक बैठा रहा। दूसरी तरफ, युवती छटपटाती रही, पैर पटकती रही। जब उसके प्राण पखेरू उड़ गए तो आरोपी लाश को ठिकाने लगाने में जुट गया। इस पूरे घटनाक्रम में मृतका के भाई ने भी उनके पिता का साथ दिया।