हिमाचल: जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़, 2 लड़कियो समेत महिला दलाल गिरफ्तार

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : सोलन। पुलिस ने शहर में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश करते हुए दो युवतियों समेत मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को शामती से पकड़ा गया है। पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे गुप्त सूचना के आधार पर घर पर दबिश दी। जहां मौके पर दो युवतियों व महिला को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। पुलिस तीनों को थाने ले आई और यहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़ी गई युवतियों में से एक चंडीगढ़ की, जबकि दूसरी ऊना जिले की रहने वाली बताई जा रही है।जबकि इस धंधे की मुख्य सरगना की पहचान शिमला जिले के ऊपरी क्षेत्र की रहने वाली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शामती में लंबे समय से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। इसकी सूचना मंगलवार को पुलिस को भी लग गई। पुलिस ने इस धंधे का पर्दाफाश करने के लिए एक टीम का गठन किया। इसके बाद पुलिस ने एक कर्मचारी को ग्राहक बनाकर महिला के पास भेजा। महिला व कर्मचारी के बीच बातचीत के बाद डील तय हो गई। इस दौरान महिला ने कुछ और युवतियों को बुलाने का भी ऑफर दिया था। लेकिन डील फाइनल होते ही बाहर इंतजार कर रही महिला पुलिस कर्मचारियों की टीम ने दबिश दे दी और तीनों को पकड़ लिया। डीएसपी दिनेश शर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। महिला के मोबाइल फोन में मिले संपर्क खंगाले जाएंगे और जो भी लोग संपर्क में होंगे उन्हें थाने में तलब किया जाएगा। उधर, पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस शहर में किसी भी तरह के गैर कानूनी धंधे सक्रिय नहीं होने देगी।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि कहीं कानून के खिलाफ हो रहे किसी काम की जानकारी मिलती है जो वे इसकी पुलिस को तत्काल सूचना दें। ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
Comments (0)
Add Comment