पहले माँ फिर आया फेरीवाले का बेटी पर दिल, डेढ़ साल बाद शाहरुख ने कर दिया बड़ा कांड

आरोपी पिछले डेढ़ साल से महिला के साथ ही रह रहा था। लेकिन अब उसकी नीयत महिला की 17 साल की बेटी पर बिगड़ गई। इसके बाद आरोपी महिला की बेटी से निकाह करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर छेड़खानी भी की और उसकी बेटी के साथ मारपीट भी किया।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से छेड़खानी का मामले में एक आरोपी पिछले डेढ़ साल से महिला के साथ ही रह रहा था। लेकिन अब उसकी नीयत महिला की 17 साल की बेटी पर बिगड़ गई। इसके बाद आरोपी महिला की बेटी से निकाह करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर छेड़खानी भी की और उसकी बेटी के साथ मारपीट भी किया।

आरोप है कि पहले आरोपी शाहरुख महिला को झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। वहीं शनिवार की शाम महिला दवा लेने गई थी। इस दौरान बेटी को अकेले पाकर आरोपी शाहरुख ने कमरा बंद कर लिया और छेड़खानी की। किशोरी के शोर मचाने पर ऊपर रहने वाले किराएदार आ गए तो आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत राजघाट थाने पर की। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक शाहरुख गोरखपुर में किराए के कमरे में रखकर फेरी पर कपड़ा बेचने का काम करता है। इसी दौरान रहमत नगर में रहने वाली एक महिला से उसके संबंध हो गए। बाद में दोनों साथ हो गए तो इसकी जानकारी महिला के पति को भी हो गई। लेकिन उसने कोई आपत्ति नहीं की। पति कूड़ाघाट में अंडे की दुकान लगाता है। इसी बीच अब आरोपी शाहरुख महिला की बेटी से निकाह करने का दबाव बनाने लगा और विरोध करने पर मारपीट भी की।

इस मामले पर थाना राजघाट के इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया।

#lovejihad#UttarPradeshcrimepolice