(न्यूज़लाइवनाउ-India) सर्दियों के चलते घने कोहरे के कारण कई उड़ानें रद्द की गई हैं, जिसे देखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
शनिवार को भी उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई है। इस स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।
अथॉरिटी ने बताया कि, “कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण उड़ानों के संचालन में देरी या बदलाव संभव है। ऐसे में यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी संबंधित एयरलाइंस के संपर्क में रहें और उड़ान से जुड़ी रियल-टाइम जानकारी नियमित रूप से जांचते रहें।”
और खबरों के लिए हमें फॉलो करें Facebook पर।