Saribhandar.com द्वारा ठगी के कुचक्र में फंस लुट रहे ग्राहक, मोटी रकम ले घटिया सामान भेजती है वेबसाइट ।

ग्राहक जब saribhandar.com से संपर्क कर घटिया माल की शिकायत इन तक पहुंचाने का प्रयास करता है तब उसे पता चलता है कि वेबसाइट में दिए गए फ़ोन नंबर या तो बंद हैं या उन्हें कोई उठा नहीं रहा।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : ऑनलाइन शोपिंग आज ग्राहकों के लिए वरदान बना हुआ है। अपनी पसंद की चीजों के लिए अब बाजारों में भटकना नहीं पड़ता, दूसरे शहर जाकर आर्डर नहीं देने पड़ते और कितनी भी मात्रा में देश या विदेश कहीं से भी कोई सामान मंगाया जा सकता है। लेकिन ऑनलाइन शोपिंग के जहां फायदे हैं हैं वहीँ कई बार नुकसान भी देखने को मिलते हैं। ऐसा तब होता है जब ग्राहक को ऑनलाइन शोपिंग के जरिए ठग लिया जाता है। ज्यादातर ऐसे मामले तब होते हैं जब ग्राहक किसी खास उत्पाद को किसी दुकान या कम्पनी की निजी वेबसाइट के जरिए आर्डर करता है। ऐसे में ये दुकाने ग्राहक का मंगाया सामान ना देकर घटिया एवं बिलकुल अनुपयोगी सामान ग्राहक को पकड़ा देती हैं। क्योंकि ऐसी दुकानें या कम्पनियां प्रीपेड पेमेंट लेती हैं मतलब ग्राहक को ऑनलाइन अपना सामान बुक करते समय ही पैसा देना होता है, इसलिए वह पूरी तरह से फंस जाता है, क्योंकि वह पैसा पहले ही दे चुका होता है। ऐसा ही वाकया महराष्ट्र के रहने वाले पुरुषोत्तम के सामने तब पेश आया जब उन्होंने saribhandar.com से 2500 रुपए की मूल्य की साड़ी मंगवाई। लेकिन जब saribhandar.com से सामान की डिलवरी हुई तो उसमे से जो साड़ी निकली वह एक तो उनके द्वारा मंगवाई साड़ी थी ही नहीं ऊपर से उस साड़ी की गुणवत्ता इतनी खराब थी कि उसकी कीमत 250 रूपए भी नहीं रखी जा सकती थी।
saribhandar.com वेबसाइट तो ठगी का धंधा करती प्रतीत होती है। इस वेबसाइट के विज्ञापन अलग-अलग सोशल मीडिया वेबसाइट्स जैसे फेसबुक आदि में खूब जोरों-शोरों से किए जाते हैं ताकि लोगों को लुभाकर अपने जाल में फंसाया जा सके। ये लोग पुरुषोत्तम जैसे ग्राहकों से मोटी रकम वसूलने के बाद घटिया माल उनको भिजवा देते हैं। ग्राहक जब saribhandar.com से संपर्क कर घटिया माल की शिकायत इन तक पहुंचाने का प्रयास करता है तब उसे पता चलता है कि वेबसाइट में दिए गए फ़ोन नंबर या तो बंद हैं या उन्हें कोई उठा नहीं रहा। इसके अलावा ई -मेल या फेसबुक पेज में किए गए मेसेज का कोई जवाब भी नहीं आता। थक कर यदि कोई ग्राहक इनके फेसबुक पेज में किसी कमेन्ट के जरिए इनके इस बर्ताव की शिकायत करता है ताकि कोई और ग्राहक इनके चंगुल में ना फंस जाए तो ये लोग उन कमेंट्स को भी डिलीट कर देते हैं।
saribhandar.com ठगी का व्यापार चला रही है और ऊपर से दुखद स्थिति यह है की लोगों तक इसकी सच्चाई व्यापक रूप से ना पहुँच पाने के कारण कई अन्य लोग भी इसके ठगी के जाल में फंसते ही चले जा रहे हैं। अगर आप इस वेबसाइट से सामान लेने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाएं और अपने पहचान वालों को भी इस धोखेबाज कम्पनी के जाल में फंसने से पहले चेता दें।
saribhandar.com जैसी धोखेबाज कंपनियों द्वारा फैलाई लूट को देखते हुए अब यह बेहद जरुरी हो गया है की सरकार इस तरह की वेबसाइटों पर नकेल कसने के लिए कोई तंत्र तैयार करे जहाँ ग्राहक इन ठगों की शिकायत कर सकें और उन्हें तुरंत न्याय भी मिल सके।

Comments (0)
Add Comment