मुंह में कपड़ा ठूंस कर किशोरी के साथ किया रेप, फिर काटी गर्दन

पुलिस ने जंगल से एक किशोरी का शव बरामद किया है। शरीर पर जगह-जगह जख्म के निशान और कपड़े बिखरे पड़े थे। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को हुई, तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस अफसरों के मुताबिक, पहली नजर में रेप कर हत्या की घटना प्रतीत हो रही है। घटना पचदेवरा थाना क्षेत्र की है।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): उत्तर प्रदेश के हरदोई के जंगल में लड़की के साथ हुई दरिंदगी को देखकर सबका दिल दहल गया। यहां पुलिस ने जंगल से एक किशोरी का शव बरामद किया है। शरीर पर जगह-जगह जख्म के निशान और कपड़े बिखरे पड़े थे। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को हुई, तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस अफसरों के मुताबिक, पहली नजर में रेप कर हत्या की घटना प्रतीत हो रही है। घटना पचदेवरा थाना क्षेत्र की है।

लड़की की मौत की सूचना आसपास के इलाकों में आग की तरह फैल गई। पुलिस अफसरों ने बताया कि शहर से फॉरेंसिक टीम भी आई थी। लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक भी गए थे।

पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के मुताबिक, जंगल में किशोरी की लाश को बरामद किया गया है। आरोपियों ने लड़की के गर्दन पर भी हमला किया है। शरीर पर क्षत-विक्षत कपड़ों को देखकर रेप जैसी घटना भी प्रतीत हो रही है। ऐसा लग रहा है कि आरोपियों ने मुंह में कपड़ा ठुसकर उसकी आवाज दबाने की कोशिश की।

राजेश द्विवेदी ने बताया कि संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की एक टीम उनकी पहचान में जुटी हुई है। उनकी जल्द ही गिरफ्तारी होगी। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, पीड़िता कक्षा आठ में पढ़ती थी। वहीं, घटना को लेकर गांव के ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।

#UttarPradesh#yogiadityanathcrimepolice