(न्यूज़लाइवनाउ-Colombia) दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र कोलंबिया में एक गंभीर आतंकी वारदात सामने आई है। एक सैन्य प्रशिक्षण संस्थान के पास विस्फोटकों से भरी कार में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें पांच लोगों की जान गई और 30 से अधिक लोग जख्मी हो गए। इसी दौरान एक अन्य हमले में सुरक्षा बलों के हेलिकॉप्टर को निशाना बनाया गया, जिसमें आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो ने इन दोनों हमलों के पीछे उग्रवादी संगठन रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज ऑफ कोलंबिया (FARC) का हाथ बताया है, जिसे लंबे समय से देश की सबसे खतरनाक विद्रोही गुटों में गिना जाता है।