IAS अनुराग तिवारी की हुई थी हत्या: पोस्टमार्टम रिपोर्ट

कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी अनुराग तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार आईएएस अधिकारी की हत्या की गई थी। हार्ट अटैक और ड्रग्स की बात के रिपोर्ट में नकार दिया गया है। बता दें कि अनुराग के घर वालों ने पहले ही हत्या होने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंटी मार्टम इंजरी मिली है। जिससे साफ हो गया कि अनुराग तिवारी की हार्ट अटैक से मौत नहीं हुई थी बल्कि हत्या का मामला है। ऐसे में सीबीआई ने हत्या की थ्योरी पर जांच आगे बढ़ा दी है।

गौरतलब है कि लखनऊ के हजरतगंज के मीराबाई गेस्टहाइस के पास अधिकारी अनुराग तिवारी का शव एक सड़क किनारे मिला था। जिसके बाद से ही पूरे इलाके में  हडकंप सा मच गया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुराग तिवारी की मौत की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी और परिवार वाले उनकी मौत की जांच ष्टक्चढ्ढ से करवाना चाहते थे।अनुराग कर्नाटक के नागरिक आपूर्तचि विभाग में तैनात थे और यूपी के बहराइज रहने वाले थे।

Comments (0)
Add Comment