Idea ने लॉन्च किया 24 रुपये का प्लान, Jio और Airtel से होगा मुकाबले

आइडिया के 24 रुपये के रिचार्ज पर आपको 500MB का डाटा मिलता है

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : भारतीय टेलिकॉम सेक्टर में चल रहे टेरिफ वार में अब आइडिया ने अब यूजर्स को रिझाने के लिए नया प्लान लॉन्च किया है। दरअसल पिछले कुछ दिनों में एयरटेल, जियो और वोडाफोन जैसी कंपनियों ने अपने कम कीमत वाले प्लान्स जारी किए है। ऐसे में आइडिया के इस नए प्लान को उसी कड़ी से जोड़ा जा रहा है। आइडिया ने इन टेलिकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए 24 रुपये का प्लान लॉन्च किया है। तो जानते है इस प्लान के बारे में और साथ ही यह भी कि इसका मुकाबला किससे होगा।आइडिया के 24 रुपये के रिचार्ज पर आपको 500MB का डाटा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान में 100 फ्री एसएमएस करने को मिलते हैं। आइडिया के इस डाटा प्लान का आप 4G/3G/2G कॉलिंग के लिए भी कर सकते हैं। इस प्लान की वेलिडिटी 28 दिनों की है।वोडाफोन के 47 रुपये के प्लान में यूजर्स को 125 मिनट की लोकल और एसटीडी कॉलिंग करने को मिलती है। इसके अलावा इसमें 50 लोकल और एसटीडी एसएमएस करने को मिलते हैं। इसके साथ इसमें 500एमबी का 3G/4G डाटा मिलता है। इस प्लान की वेलिडिटी 28 दिनों की है। हालांकि 47 रुपये का प्लान भारत के कुछ सर्किल में 48 रुपये के प्लान में आता है। इनमें गुजरात, बिहार और झारखंड शामिल है। 48 रुपये के प्लान में यूजर्स को 1जीबी डाटा इस्तेमाल करने को मिलता है। वहीं, चेन्नई, छत्तीसगढ़, कोलकाता और मध्यप्रदेश जैसे सर्किल में इस प्लान में यूजर्स को 150 मिनट की कॉलिंग मिलती है।यह प्लान वोडाफोन के 47 रुपये प्लान की तरह ही है। इस प्लान में यूजर्स को 150 मिनट की लोकल और एसटीडी कॉलिंग करने को मिलती है। इसके अलावा इसमें 50 लोकल और एसटीडी एसएमएस करने को मिलते हैं। इसके साथ इसमें 500एमबी का 3G/4G डाटा मिलता है। इस प्लान की वेलिडिटी 28 दिनों की है।

Comments (0)
Add Comment