(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): हरियाणा के नूंह में धारा 144 और कर्फ्यू लगा हुआ है, पर अपराधी अभी तक गौ तस्करी से बाज नहीं आ रहे हैं। बीती रात दिल्ली वडोदरा एक्सप्रेसवे पर गौ तस्करी कर रहे अपराधियों और पुलिस के बीच कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें पुलिस ने 7 राउंड जबकि अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। अपराधी 21 से अधिक गोवंश को गोकशी के लिए राजस्थान ले जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने गोलीबारी का जवाब गोलीबारी से दिया, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद बाकी अन्य गोतस्कर फरार हो गए। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि ट्रैफिक थाना प्रबंधक ने बताया कि राजस्थान के गोरक्षा दल के कुछ कार्यकर्ताओं से सूचना मिली कि कुछ गौ तस्कर एक केन्ट्रा में गोधन को राजस्थान में गोकशी के लिए ले जा रहे है।