INDvSL LIVE: कोटला में कोहली ने खेली ‘विराट’ पारी, ध्वस्त किया ब्रायन लारा का रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक जमाकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन कोहली ने अपने करियर का छठा दोहरा शतक लगाया। इसके साथ ही विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।



दरअसल, कप्तान के तौर पर ब्रायन लारा ने अपने करियर में पांच बार दोहरा शतक लगाया है। लारा के बाद डॉन ब्रेडमैन के नाम बतौर कप्तान 4 दोहरा शतक शामिल है। वहीं भारतीय खिलाड़ी की बात करें तो 6 दोहरा शतक जमाने का रिकॉर्ड सचिन के नाम हैं। इसके अलावा सहवाग ने 6 दोहरा शतक अपने टेस्ट करियर में जमाए हैं। जबकि राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में पांच बार दोहरा शतक लगाया है। द्रविड़ के बाद सुनील गावस्कर ने चार बार तो वहीं चेतेश्वर पुजारा और वसीम जाफर ने अपने करियर में दो-दो बार दोहरा शतक जमाया है।




विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर टीम को बड़े स्कोर तक ले जाने की कोशिश करेंगे। वहीं श्रीलंका को अगर इस मैच में वापसी करना है तो उन्हें जल्द से जल्द भारतीय टीम को ऑल आउट करना होगा।

बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक

6 - विराट कोहली

5 - ब्रायन लारा

4 - सर डॉन ब्रैडमैन/ग्रीम स्मिथ/माइकल क्लार्क

टेस्ट क्रिकेट में कोहली के दोहरे शतक

1. बनाम वेस्टइंडीज जुलाई 2016 - 200 रन

2. बनाम न्यूजीलैंड अक्टूबर 2016 - 211 रन

3. बनाम इंग्लैंड दिसंबर 2016 - 235 रन

4. बनाम बांग्लादेश फरवरी 2017 - 204 रन

5. बनाम श्रीलंका नवंबर 2017 - 213 रन

6. बनाम श्रीलंका दिसंबर 2017 - 200+ रन बनाकर क्रीज पर

टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक

1. सर डॉन ब्रैडमैन - 12 दोहरे शतक (52 मैच)

2. कुमार संगकारा - 11 दोहरे शतक (134 मैच)

3. ब्रायन लारा - 9 दोहरे शतक (131 मैच)

4. वैली हैमंड - 7 दोहरे शतक (85 मैच)

5. महेला जयवर्धने - 7 दोहरे शतक (149 मैच)

6. विराट कोहली - 6 दोहरे शतक (63* मैच)

7. मर्वन अट्टापट्टू - 6 दोहरे शतक (90 मैच)

8. वीरेंद्र सहवाग - 6 दोहरे शतक (104 मैच)

Comments (0)
Add Comment