तिरुवनंतपुरम: तिरुवनंतपुरम में मंगलवार को खेले जाने वाले अंतिम और निर्णायक टी-20 मैच के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें पूरी तरह से तैयार हैं लेकिन बारिश इस मैच में खलनायक बनी हुई है। मैदान पर लगातार हो रही बारिश की वजह से टॉस तय समय पर नहीं हो पाएगा। हालांकि मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ हैं। वैसे अगर इसी तरह से बारिश होती रही तो मैच रद भी किया जा सकता है। फिलहाल सबको बारिश के रुकने का इंतजार है।
इस सीरीज पर अपना कब्जा जमाने के लिए जहां भारत को बेहतर बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, वहीं न्यूजीलैंड को पिछले मैच में प्रदर्शन को बरकरार रखना होगा. दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने जीत हासिल की थी, लेकिन राजकोट में खेले गए दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने जोरदार वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर दी.
टी-20 में भारत और न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड ने एक दूसरे के खिलाफ अब तक 8 टी-20 मैच खेले हैं. जिसमें टीम इंडिया ने सिर्फ 1 और न्यूजीलैंड ने 6 मुकाबले जीते हैं. एक मैच खराब मौसम के चलते रद्द हो गया था.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच के नतीजे
1. 16 सितंबर 2007, जोहानिसबर्ग, भारत बनाम न्यूजीलैंड, न्यूजीलैंड 10 रनों से जीता
2. 25 फरवरी 2009, क्राइस्टचर्च, भारत बनाम न्यूजीलैंड, न्यूजीलैंड 7 विकेट से जीता
3. 27 फरवरी 2009, वेलिंगटन, भारत बनाम न्यूजीलैंड, न्यूजीलैंड 5 विकेट से जीता
4. 8 सितंबर 2012, विशाखापट्टनम, भारत बनाम न्यूजीलैंड, मैच रद्द
5. 11 सितंबर 2012, चेन्नई, भारत बनाम न्यूजीलैंड, न्यूजीलैंड 1 रन से जीता
6. 15 मार्च 2016, नागपुर, भारत बनाम न्यूजीलैंड, न्यूजीलैंड 47 रनों से जीता
7. 1 नवंबर 2017, दिल्ली, भारत बनाम न्यूजीलैंड, भारत 53 रनों से जीता
8. 4 नवंबर 2017, दिल्ली, भारत बनाम न्यूजीलैंड, न्यूजीलैंड 40 रनों से जीता
29 साल का खत्म होगा इंतज़ार
तिरुवनंतपुरम में पिछला अंतर्राष्ट्रीय मैच 25 जनवरी, 1988 को खेला गया था। ऐसे में मंगलवार को खेले जाने वाले टी-20 मैच के लिए भारी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंच सकते हैं। दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का स्कोर 1-1 से बराबर है और ऐसे में यह तीसरा मैच सीरीज की विजेता टीम का फैसला करेगा। हालांकि, इस मैच पर बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है।
बारिश बनी बड़ी मुसीबत
इस मैच से पहले मौसम विभाग ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि यहां रविवार से बुधवार तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। हालांकि मंगलवार सुबह से ही यहां पर रुक-रुक कर बरसात होने का सिलसिला जारी रहा और मैदान गीला होने के चलते मैच के देरी से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। बारिश के खलल के चलते मैच रद हो गया तो ये दोनों टीमों के सीरीज़ जीतने के मंसूबों पर पानी फेर सकता है। टीमों की तैयारी की बात की जाए, तो इस सीरीज पर अपना कब्जा जमाने के लिए जहां भारत को बेहतर बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, वहीं न्यूजीलैंड को पिछले मैच में दर्शाए प्रदर्शन को बरकरार रखना होगा।
1-1 की बराबरी पर है सीरीज़
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने फतह हासिल की थी, लेकिन राजकोट में खेले गए दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने अच्छी वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। ऐसे में अगर देखा जाए, तो भारत के मध्यम क्रम के बल्लेबाजों-श्रेयस अय्यर, महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पांड्या को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
गेंदबाज़ों की अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
पिछले मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों को भी पिच पर संघर्ष करते देखा गया था। जसप्रीत बुमराह के अलावा, मेजबान टीम के किसी भी गेंदबाज की गेंदबाजी पिच पर कमाल नहीं कर पाई। भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज भी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। हालांकि, इस बार तिरुवनंतपुरम स्टेडियम की पिच और परिस्थितियां भारतीय खिलाड़ियों के लिए सकारात्मक परिणाम ला सकती हैं।
29 साल बाद तिरुवनंतपुरम में मैच
तिरुवनंतपुरम में लगभग 29 साल बाद इंटरनेशनल मैच का आयोजन हो रहा है. इससे पहले 1988 में विवियन रिचर्ड्स वाली वेस्टइंडीज ने यहां 25 जनवरी को यूनिवर्सिटी स्टेडियम में भारत के खिलाफ मैच खेला था.
टीम इंडिया
टीम इंडिया ने पहले टी-20 में न्यूजीलैंड को 53 रन से हराया था लेकिन दूसरे मैच में टीम को 40 रन से हार का सामना करना पड़ा जहां कॉलिन मुनरो ने मेजबान टीम के गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करते हुए शतक जड़ा. बल्लेबाजी में कोहली ने 42 गेंद में 65 रन बनाए लेकिन बाकी बल्लेबाजों ने निराश किया. फील्डर्स भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए.
सीरीज पर अपना कब्जा जमाने के लिए भारत को बेहतर बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने जीत हासिल की थी, लेकिन राजकोट में खेले गए दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने अच्छी वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर दी.
मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर, महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या को अच्छा प्रदर्शन करना होगा. नए बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने 23 रन की पारी के दौरान कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन फिर खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौटे.
हार्दिक पंड्या पिछले कुछ मैचों में नाकाम रहे हैं, लेकिन कप्तान ने उनका बचाव किया है और वह कल के मैच में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे. पिछले मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों को भी पिच पर संघर्ष करते देखा गया था. जसप्रीत बुमराह के अलावा, भारतीय टीम के किसी भी गेंदबाज की गेंदबाजी पिच पर कमाल नहीं कर पाई.
भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज भी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे. हालांकि, इस बार तिरुवनंतपुरम स्टेडियम की पिच और परिस्थितियां भारतीय खिलाड़ियों के लिए सकारात्मक परिणाम ला सकती हैं. इस मैच के दौरान अगर किसी कारण डकवर्थ लुइस नियम का इस्तेमाल करना पड़ जाता है, तो कप्तान विराट कोहली को इसके लिए भी योजना बनाकर तैयार रखनी होगी.
न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड टीम की बात की जाए, तो उसका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है लेकिन नियमित नहीं. सीरीज के पहले मैच में मेहमान टीम का प्रदर्शन हर क्षेत्र में खराब था, लेकिन दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने बेहतरीन वापसी करते हुए अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया. न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों का अच्छे से सामना किया है जबकि उनके स्पिनर्स और तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन किया है.
बोल्ट ने राजकोट में एक ही ओवर में ओपनिंग बल्लेबाजों शिखर धवन और रोहित शर्मा को पवेलियन भेजकर भारतीय टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी. ऐसे में अगर न्यूजीलैंड को अगर सीरीज पर कब्जा जमाना है, तो उसे पिछले मैच के प्रदर्शन को इस मैच में भी बरकरार रखना होगा.
दोनों टीमें:
टीम इंडिया: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रोस टेलर, ट्रैंट बोल्ट, टॉम ब्रूस, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मार्टिन गप्टिल, मैट हैनरी, टॉम लाथम, हैनरी निकोल्स, एडम मिल्ने, कॉलिन मुनरो और ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर).