IS से जुड़े केरल के छह युवकों पर आतंकवाद के आरोप तय

मंगलवार को दिल्ली में जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि ये युवक दक्षिण भारत में आइएस की आतंकी गतिविधियों को फैलाने का प्रयास कर रहे थे

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : केरल में एनआइए की एक अदालत ने राज्य के छह युवकों के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप तय किए हैं। यह छह युवक कथित रूप से खूंखार आथंकी संगठन आइएसआइएस के आतंकी हैं। मंगलवार को दिल्ली में जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि ये युवक दक्षिण भारत में आइएस की आतंकी गतिविधियों को फैलाने का प्रयास कर रहे थे।राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने इस बारे में एक अक्टूबर 2016 को स्वत: संज्ञान लेकर केस दर्ज किया था। इन युवकों ने सोशल मीडिया में आइएसआइएस का आतंकी माड्यूल ‘अंसारूल खलीफा–केएल’ नाम से एक ग्रुप भी बनाया था। यह समूह प्रसिद्ध लोगों (जिनमें जज, पुलिस अफसर, नेता, विदेशी नागरिक व बुद्धिजीवी शामिल हैं) को निशाना बनाने की साजिश रची थी।गौरतलब है कि इनकी मंशा आइएस के उद्देश्यों को केरल और तमिलनाडु में अंजाम देने की थी। एनआइए ने दो अक्तूबर, 2016 को इन छह लोगों को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने मनसीद महमूद, स्वालिह मोहम्मद, राशिद अली, रामशाद एनके, साफ्वन और जासिम एनके के खिलाफ आरोप तय किए हैं।

Comments (0)
Add Comment