(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाउ): शुक्रवार को पश्चिम युगांडा में कांगो सीमा के पास स्थित मपोंडवे में एक स्कूल पर बड़ा आतंकी हमला है। यूगांडा में इस्लामिक स्टेट से जुड़े आंतकवादियों द्वारा एक स्कूल पर किए गए हमले में मारे गए 41 लोगों में से 38 स्कूली छात्र थे और इनमें से कई की मौत जलने से हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में ज्यादातर छात्र हैं। पुलिस ने शनिवार को बताया कि घटना कांगो से लगती सीमा के पास हुई है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला शुक्रवार रात 11।30 बजे मपोंडवे के लुबिरिहा सेकेंडरी स्कूल में हुआ। इसमें एक डॉर्मेटरी में आग लगा दी गई और खाने-पीने के सामान के एक भंडार को लूट लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, अशांत पूर्वी कांगों में स्थित अपने ठिकानों से कई वर्षों से हमला कर रहे ‘एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस’ (ADF) के विद्रोहियों ने सीमावर्ती कस्बे मपोंडवे के लुबिरिहा सेकेंडरी स्कूल पर शुक्रवार को हमला कर दिया। विद्रोहियों के इस हमले में मारे गए लोगों में 38 छात्र, एक गार्ड और दो स्थानीय लोग शामिल हैं।’
जांचकर्ताओं ने कहा कि डीआर कांगो के संघर्षग्रस्त पूर्वी हिस्से में तैनात सहसे घातक समूहों में से एक एडीएफ द्वारा देर रात किए इस क्रूर हमले में डॉर्मिटरी को आग लगा दी गई थी और कई छात्रों को चाकुओं से काट दिया गया था।