(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : iVoomi iPro गुरुवार को भारत में लॉन्च हो गया। हॉन्ग कॉन्ग की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iVoomi ने इसे 4,000 रुपये से भी कम कीमत में भारत में लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड के सबसे लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो पर काम करता है। इसकी स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आती है। iVoomi ने इस स्मार्टफोन से उन यूजर्स को टारगेट किया है, जो पांच हजार रुपये से कम कीमत में एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। iVoomi ने 6 महीने पहले iVoomi i2 Lite को 6,499 रुपये में लॉन्च किया था। ऐसे में जानते हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में।iVoomi ने iPro को भारत में 3,999 रुपये में पेश किया है। यह स्मार्टफोन आपको एक्सक्लूसिव ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर मिलेगा। फोन को तीन कलर वेरिएंट प्लेटिनम गोल्ड, इंडी ब्लू और मैट रेड में लॉन्च किया गया है। इस फोन पर आप Jio Football ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए iVoomi ने Reliance Jio के साथ साझेदारी की है। इस ऑफर में198 रुपये या 299 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पर आपको कुल 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
iVoomi iPro में 4.95 इंच का FWGAप्लस फुलव्यू डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 480×960 पिक्सल है। वहीं, इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। कंपनी के मुताबिक इसकी स्क्रीन को एक्स्ट्रा सुरक्षा देने के लिए इसमें शैटरप्रूफ ग्लास पैनल का इस्तेमाल किया गया है।
परफॉर्मेंस
iVoomi iPro का ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है। इसके अलावा कंपनी की तरफ से आपको इसमें कस्टम स्किन स्मार्ट मी ओएस 3.0 मिलता है। फोन ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। पावर के लिए इसमें 1.3GHz क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट लगा है। फोन गूगल के एंड्रॉइड गो प्रोग्राम का हिस्सा है।
रैम और स्टोरेज
Voomi iPro में 1GB की रैम और 8GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा
iVoomi iPro में फोटोग्राफी के लिए 5 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी
iVoomi iPro में कनेक्टिविटी के लिए 4G VOLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
बैटरी
iVoomi iPro में 2000mAh की बैटरी दी गई है।