(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ ): प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) टेस्ट प्रैक्टिस सेंटर के लिए एक सिंतबर से रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी और अगले वर्ष से जेइइ(JEE) और नीट (NEET) जैसी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्रों को मुफ्त में सरकारी कोचिंग भी मिलनी शुरू हो जाएगी। इससे छात्रों से मोटी रकम वसूलकर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने वाले कोचिंग सेंटर्स संचालकों को जरूर झटका लगेगा।जो भी उम्मीदवार यूजीसी नेट, जेइइ, नीट परीक्षा के लिए टेस्ट प्रैक्टिस सेंटर में खुद को रजिस्टर करवाना चाहता है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकता है। बता दें कि नेट और जेइइ के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया एक सितंबर को शुरू होगी और 30 सितंबर तक चलेगी।बता दें कि इस बार नेट की परीक्षा ऑनलाइन होगी। जबकि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main) साल में दो बार होगी। साल की पहली परीक्षा 6-20 जनवरी 2019 तक चलेगी और दूसरी परीक्षा 6-20 अप्रैल 2019 तक चलेगी। हालांकि सरकार ने नीट की परीक्षा भी पहले साल में दो बार कराने की बात कही थी, लेकिन बाद में इस फैसले को वापस ले लिया गया। अब फैसला लिया गया है कि नीट की परीक्षा साल में एक बार और ऑफलाइन मोड में ही होगी।बच्चों को फ्री कोचिंग देन के लिए सरकार की ओर से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का गठन किया गया है। इस एजेंसी काम अगले साल से 2,697 प्रैक्टिस सेंटरों को टीचिंग सेंटरों में तब्दील करना होगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय से जुड़े कुछ अधिकारियों के अनुसार, यह कोचिंग सेंटर्स 8 सितंबर से काम करना शुरू कर देंगे