(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ): जम्मू और कश्मीर के कठुआ जिले में 8 साल की बच्ची के साथ इसी साल जनवरी में हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। चार्जशीट में रेप और हत्या का मास्टरमाइंड पूर्व राजस्व अधिकारी 60 वर्षीय संजी राम बताया गया है। समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के अनुसार संजी राम ने 20 मार्च को क्राइम ब्रांच के समक्ष समर्पण कर दिया था। वहीं उसके बेटे विशाल को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने विशेष पुलिस अधिकरी दीपक खजूरिया ,हेड कांस्टेबल तिलक राज, सुरिंदर कुमार और सहायक पुलिस इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार, को सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। चार्जशीट के अनुसार पीड़िता के पिता मोहम्मद युसुफ ने 12 जनवरी को हीरानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि बेटी 10 जनवरी को जानवरों के लिए जंगल से घास लाने गई थी, जिसके बाद वो लौट कर नहीं आई।
संजी राम के भतीजे को गिरफ्तार किया गया युसुफ की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद संजी राम के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की संजीदगी और स्थानीय लोगों में रोष के चलते 22 जनवरी को मामला क्राइम ब्रांच को दिया गया। चार्जशीट के अनुसार पूरे काण्ड की साजिश संजी राम ने ही रची थी। उसने पीड़िता के अपहरण, रेप और हत्या की योजना बनाई। संजी राम ने अपनी इस साजिश में खजुरिया के विशेष पुलिस अधिकारी और एक नाबालिग को शामिल किया।
खरीदीं नशे की गोलियां
दीपक अपने दोस्त विक्रम के साथ गया और बिटू मेडिकल स्टोर से इपट्रिल नाम दी दवा खरीदी। दवा का नाम संजी राम ने दीपक को बताया था। चार्ज शीट के मुताबिक इसी दिन संजी राम ने युसुफ की बेटी का अपहरण किया। उसने कहा कि यह लड़की जंगल में आती है। 10 जनवरी को जब लड़की जंगल में जानवरों को खोज रही थी, उसी वक्त संजी राम का भतीजा उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। जहां उसने गर्दन पकड़ कर लड़की को गिरा दिया।
बच्ची को दी नशे की 3 गोलियां बेहोश हो चुकी लड़की का नाबालिग और उसके साथी मन्नू ने रेप किया। इसके बाद उसे एक मंदिर में ले गए जहां उसे बंधक बना कर रखा। चार्जशीट के मुताबिक 11 जनवरी को नाबालिग ने एक अन्य शख्स विशाल को लड़की के अपहरण की जानकारी दी। उसने विशाल से कहा कि अगर वो अपनी हवस बुझाना चाहता है तो मेरठ से आ जाए। 12 जनवरी को विशाल वहां पहुंचा और फिर सुबह 8.30 बजे मंदिर गए। इसके बाद विशाल ने भूखे पेट बंधक बनी लड़की को नशे की तीन गोलियां दीं।
जांच टीम ने लिया घूस
चार्जशीट में कहा गया है कि जब संजी राम ने कहा कि अब लड़की की हत्या कर उसे ठिकाने लगाना होगा तो विशेष पुलिस अधिकारी खजुरिया ने कहा कि इंतजार करो, मैं भी रेप करुंगा। सभी ने 8 वर्षीय बच्ची का रेप किया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने पीड़िता के सिर पर हमला कर उसकी हत्या की। इसके बाद उसका शव जंगल में फेंक दिया। चार्जशीट के अनुसार मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने रेप के आरोपी नाबालिग की मां से डेढ़ लाख रुपए उस बचाने के नाम पर घूस लिए।