J&K:शोपियां में आठ आतंकी ढेर ,एक आतंकी जिंदा पकड़ा और एसपीओ शहीद

(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ): जम्मू कश्मीर के शोपियां में आज सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में आठ आतंकी मार गिराए। इस बीच, एक आतंकी जिंदा पकड़े जाने की खबर है। अभी तक पड़के गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। सर्च अॉपरेशन जारी है।

जानकारी के मुताबिक, अलग-अलग जगहों पर हुई मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने इस आतंकियों को मार गिराया है।

जम्मू और कश्मीर डीजीपी एसपी वैद के मुताबिक, शोपियां के कचोरडा में 4-5 आतंकी वकुछ नागरिक भी वहां घरों में फंसे हुए हैं। हम उन्हें बचाने के प्रयास कर रहे हैं।

पुलवामा व अनंतनाग में आतंकी हमले, एसपीओ शहीद

आतंकियों ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा और अनंतनाग में पुलिस पर दो हमले किए, जिसमें एक एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) शहीद व एक एसपीओ घायल हो गया। इससे पूर्व सुरक्षाबलों ने श्रीनगर और बारामुला में दो स्थानीय आतंकियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।पिछले तीन दिनों में एसपीओ पर तीन आतंकी हमले हो चुके हैं। गत गुरुवार की रात को बिजबिहाड़ा में आतंकियों ने मुश्ताक अहमद शेख नामक एक एसपीओ की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी थी। इस हमले में एसपीओ की पत्नी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी।

शनिवार को पुलवामा के मुरन चौक में शाम करीब सवा चार बजे एसपीओ मोहम्मद अशरफ को आतंकियों ने गोली मार दी। गोली लगते ही अशरफ जमीन पर गिर पड़ा और वहां मची अफरातफरी में आतंकी भी भाग निकले। एसपीओ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौचपुना (पुलवामा) का रहने वाला मोहम्मद अशरफ पहले आतंकी था, लेकिन आतंक से मोहभंग होने के बाद वह मुख्यधारा में लौट आया। इसके बाद वह पुलिस में बतौर एसपीओ भर्ती होकर आतंकरोधी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। वह श्रीनगर में राज्य पुलिस के विशेष अभियान दल (एसओजी) के साथ तैनात था और शनिवार को ही पुलवामा गया था। एसएसपी पुलवामा मोहम्मद असलम चौधरी ने बताया कि एसपीओ के हत्यारों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया है।

इससे पूर्व सुबह करीब सवा 10 बजे अनंतनाग में डीआइजी दक्षिण कश्मीर रेंज के कार्यालय से कुछ ही दूरी पर खन्नाबल चौक में राज्य पुलिस का एक दल तैनात था। उस समय वहां लोगों की भीड़ के साथ ट्रैफिक जाम भी था। आतंकियों ने इसका लाभ उठाकर पुलिस दल पर हमला कर दिया। इसमें एसपीओ त्रिलोक ¨सह गोली लगने से जख्मी हो गया। अन्य पुलिसकर्मियों ने जवाबी फायर किया, लेकिन आतंकियों की फाय¨रग से आम लोगों में मची अफरातफरी को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने नागरिक क्षति से बचने के लिए कुछ संयम बरता और आतंकी भाग निकले। कुछ लोगों के मुताबिक हमले में घायल एसपीओ वहां ट्रैफिक ड्यूटी पर था और उसके हाथ में कोई हथियार भी नहीं था।

इससे पूर्व सुबह बारामुला पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर मलवाह कुंजर में छिपे आतंकियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी कर तलाशी ली। इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों के दो ओवरग्राउंड वर्कर व दो अन्य संदिग्ध तत्वों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि गांव में तड़के ही आतंकी आए थे, जो सुरक्षाबलों की घेराबंदी की भनक लगते ही वहां से निकल गए। एसएसपी बारामुला इम्तियाज हुसैन ने कहा कि यह एक रूटीन अभियान था। इसी दौरान राज्य पुलिस ने श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र लासजन में एक विशेष सूचना पर नाका लगाकर स्कॉर्पियो वाहन में सवार दो आतंकियों को दबोच लिया। उनकी पहचान नदीम व इरफान के रूप में हुई है। दोनों आतंकियों से पूछताछ की जा रही है।

Comments (0)
Add Comment