J&K: कश्मीर में हाई अलर्ट, 36 घंटों में 5 ग्रेनेड हमले !

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। कश्मीर घाटी में पिछले 36 घंटों में पांच ग्रेनेड हमले हो चुके हैं। वहीं गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने पूरे कश्मीर में हाई अल्र्ट कर दिया है। शनिवार को लाल चौक में गहन तलाशी अभियन चलाया गया। हर आने-जाने वाली की तलाशी ली गई। सुरक्षा एजेंसियों के पास इस बात के इन्पुट हैं कि आने वाले दिनों में और हमले हो सकते हैं। वीरवार को श्रीनगर के राजबाग में आतंकियों ने सबा पहला ग्रेनेड दागा। पुलिस पार्टी को निशाना बनाकर दागे गये ग्रेनेड हमले में एक एएसआई सहित करीब छह लोग घायल हो गये। शुक्रवार को आतंकियों ने तीन ग्रेनेड हमले किये। हांलाकि इन हमलों में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं शनिवार को भी अनंतनाग में अक्सफोर्ड स्कूल के पास सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला किया गया। 

Comments (0)
Add Comment