J&K: हथियार छीनने आए आतंकी को पुलिस ने मार गिराया

इस बीच घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक आतंकी को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि आतंकी रानीपुरा इलाके के अछाबल में पुलिसकर्मियों से हथियार छीनने की फिराक में थे। तभी मुठभेड़ शुरू हुई और पुलिस एक आतंकी को मारने में कामयाब रही। इस घटना में पुलिस का एक जवान जख्मी भी हो गया है।इस बीच घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृत आतंकी की पहचान का पता लगाया जा रहा है। उधर, पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया और आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Comments (0)
Add Comment