LIVE : नए उपराष्‍ट्रपति का ऐलान आज शाम 7 बजे, 97 फीसदी मतदान पूरा

नई दिल्ली : देश के अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए शनिवार को हुए मतदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों, और विपक्षी नेताओं ने मतदान किया, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी शामिल थे. सहायक निर्वाचन अधिकारी मुकुल पांडेय ने संसद भवन में संवाददाताओं से कहा कि मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ और अपराह्न 3.0 बजे तक निर्वाचक मंडल के 785 सदस्यों में से 761 ने मतदान में हिस्सा लिया. इस तरह 3.0 बजे तक कुल 96.94 फीसदी मतदान दर्ज हुआ.

मतदान शाम 5.0 बजे तक चलेगा. वोटों की गिनती भी शनिवार शाम को होगी और परिणाम की घोषणा भी शाम सात बजे तक हो जाएगी. उपराष्ट्रपति पद के लिए सत्तारूढ़ राजग के उम्मीदवार एम. वेंकैया नायडू का विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी से मुकाबला है. लोकसभा में राजग के स्पष्ट बहुमत को देखते हुए नायडू की उम्मीदवारी काफी मजबूत है. साथ ही उन्हें दक्षिण की कुछ राजनीतिक पार्टियों का भी समर्थन प्राप्त है.

Comments (0)
Add Comment