LIVE INDvsSL: इंडिया के ओपनर्स वापस लौटे,17 रन पर 3 विकेट गिरे

कोलकाता: श्रीलंका द्वारा गुरुवार को कोलकाता में शुरू हुए पहले टेस्ट के पहले दिन पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब हुई है। हालांकि, बारिश का खेल दोबारा शुरू हुआ और इसी वजह से खेल रोक दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 11.5 ओवर में दो विकेट खोकर 17 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली 0* और चेतेश्वर पुजारा 8* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर केएल राहुल पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए। सुरंगा लकमल की गेंद पर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने उनका आसान कैच लपका. इसके बाद लकमल ने शिखर धवन (8) को अपना दूसरा शिकार बनाया। धवन ने ऑफस्टंप के जरा सी बाहर की गेंद पर बल्ला अड़ाने की कोशिश की। गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी भाग पर लगकर स्टंप ले उड़ी।

इससे पहले श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल ने गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। गौरतलब है कि 1969 के बाद से यह दूसरा मौका है जब ईडन गार्डन्स पर टॉस जीतने वाली टीम ने गेंदबाजी का फैसला किया है।

अश्विन और राहुल के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका

अश्विन और राहुल के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका 292 विकेट ले चुके हैं अश्विन 52 टेस्ट में। उनके पास सबसे तेजी से 300 विकेट लेने का मौका है।

अभी यह रिकॉर्ड डेनिस लिली (56 मैच) के नाम है। 08 केएल राहुल के पास लगातार आठ अर्धशतक का विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका है। अभी सात अर्धशतक का संयुक्त रिकॉर्ड राहुल, एवर्टन वीक्स, एंडी फ्लॉवर, चंद्रपॉल, संगकारा और क्रिस रोजर्स नाम है।

टीमें इस प्रकार हैं

टीम इंडिया

शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, ऋद्धिमान साहा, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी

श्रीलंका

दिमुथ करुनारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, लहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल (कप्तान), निरोशन डिकवेला, दासुन शनाका, दिलरुवान परेरा, रंगना हेराथ, सुरंगा लकमल

Comments (0)
Add Comment