महाकाल के दर्शन करने पहुंचे अनुपम खेर

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : महाकाल की शरण में अनुपम खेर, कहा- नई फिल्म के लिए आशीर्वाद लिया । बॉलीवुड में जहां एक तरफ शाहरुख़ खान अपनी मूवी पठान को प्रमोट करने वैष्णो देवी पहुंचे वहीं दूसरी तरफ भगवान का शुक्रिया अदा करने अभिनेता अनुपम खेर उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर पहुंचे. वहां उन्होंने भगवान की पूजा अर्चना कर गर्भ ग्रह में जाकर पंचामृत अभिषेक किया। इस दौरान एक्टर का पंडित वाला लुक सामने आया है । अनुपम खेर ने मंदिर का पारंपरिक परिधान धोती और सोला पहनकर भगवान को पंचामृत से अभिषेक कराया और उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर महाकाल का ध्यान भी किया । अनुपम खेर ने गर्भ गृह में करीब 10 मिनट तक बाबा का पूजन अर्चन किया और उसके बाद मीडिया से बात की। उन्होंने इस दौरान कहा कि, भगवान ने जो दिया उसका शुक्रिया करने मैं यहां आया हूं, बिन मांगे जो मिलता है वो सबसे अच्छा होता है । इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि मंदिर में फिल्मों की बात नहीं करनी चाहिए, लेकिन फिर भी कश्मीर फाइल्स के बाद कुछ फिल्में फ्लोर पर हैं जो जल्द आने वाली हैं उनकी सफलता के लिए महाकाल से आशीर्वाद लिया है ।

Comments (0)
Add Comment