(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने ‘मी टू’ के तहत लगे आरोपों पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। नाईजीरिया के दौरे से लौटे अकबर ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि यह (मीटू) आंधी लोकसभा चुनाव से पहले क्यों उठी है? क्या कोई एजेंडा है? उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी गंभीर आरोपों को बेबुनियाद बताया।चुनाव से पहले लगे आरोपों को साजिश बताते हुए कहा कि यह आधारहीन आरोप मेरी छवि को खराब करने के लिए लगाया जा रहा है। अकबर ने बिना तथ्य के इस तरह के आरोपों को एक बुखार की तरह बताया। उन्होंने कहा कि यह एक खास वर्ग में फैल रहा है। मैं अब विदेश से लौट चुका हूं जो भी आरोप हैं, मेरे वकील अब इन सबका जवाब देंगे।उन्होंने कहा कि मैं अब सभी आरोप लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा। झूठ के पैर नहीं होते मगर उनमें जहर होता है। मैं इन आरोपों से सकते में हूं। यह सब झूठ और मनगढ़ंत हैं। देर से जवाब देने की बात पर कहा कि मैं विदेश में सरकारी दौरे पर था इसलिए जवाब नहीं दे पाया।उन्होंने कहा कि मैं अब सभी आरोप लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा। झूठ के पैर नहीं होते मगर उनमें जहर होता है। मैं इन आरोपों से सकते में हूं। यह सब झूठ और मनगढ़ंत हैं। देर से जवाब देने की बात पर कहा कि मैं विदेश में सरकारी दौरे पर था इसलिए जवाब नहीं दे पाया।