#MeToo : KRK बोले- मैं बीवी का गुलाम, सभी महिला कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कुछ दिनों पहले दुबई स्थित घर में उनके गिरने और अस्पताल में भर्ती होने की खबर आई थी। केआरके की पत्नी का नाम आयशा है और दोनों के दो बच्चे भी हैं

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  : खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने #MeToo के डर से सभी महिला कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने एक ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट में यह भी लिखा है कि उन्हें पत्नी की ओर से यह आदेश मिला था। केआरके ने लिखा है- जी हां, यह 100 फीसदी सही है कि मैं बीवी का गुलाम हूं। इसलिए उसके आदेश को माना और अब मेरे इंडिया या दुबई के किसी भी ऑफिस में कोई फीमेल स्टाफ नहीं है। अब से न पार्टी और न ही किसी लड़की से बातचीत। शुक्रिया #MeToo।” केआरके फिलहाल, दुबई में हैं। कुछ दिनों पहले दुबई स्थित घर में उनके गिरने और अस्पताल में भर्ती होने की खबर आई थी। केआरके की पत्नी का नाम आयशा है और दोनों के दो बच्चे भी हैं। बेटी फराह और बेटा फैसल। कहा जाता है कि केआरके ने हीरो बनने के लिए घर छोड़ दिया था। 2005 में फिल्म ‘सितम’ से उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कई ‘देशद्रोही’ और ‘एक विलेन’ जैसी फिल्मों में काम किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केआरके गारमेंट बिजनेस करते हैं। उनकी एंटरटेनमेंट वेबसाइट भी है। इसके अलावा वे गल्फ कंट्रीज में मजदूर भेजने का काम भी करते हैं। मुंबई में केआरके का ऑफिस वर्सोवा में है। यहां उनका घर भी है, जिसके आगे का हिस्सा कांच का बना है और उस पर बड़े अक्षर में ‘आर’ लिखा हुआ है, जो रेड कलर का है। जबकि दोनों ‘के’ ग्रे कलर में हैं। दुबई में भी केआरके का बंगला है, जिसका नाम ‘जन्नत’ है।

Comments (0)
Add Comment