MP में विवाद के बाद उपद्रव, एक जीप सहित कई गाड़ियां जलाई, 12 लोग घायल

इंदौर।शाजापुर के सलसलाई में एक युवक के साथ मारपीट के बाद हुए तनाव से क्षेत्र में उपद्रव फैल गया।उपद्रव में 12 लोग घायल हो गए जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।विवाद जमीन से जुड़े किसी मामले का था जिसमें युवक की पिटाई के बाद दो पक्ष आमने -सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। एक पक्ष के लोगों ने सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों और कुछ दुकानों में आग भी लगा दी फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

– मिली जानकारी के अनुसार सलसलाई निवासी प्रकाश मेवाडा बस स्टैंड पर अपने एक रिश्तेदार की दुकान पर बैठे थे तभी यहां दूसरे समुदाय के 5-7 लोग एकजुट होकर पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। उन्हें प्रकाश को मारता देख आसपास के लोग बचाने पहुंचे तो पीटने वाले लोग भाग खड़े हुए।
– इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई दूसरी तरफ पिटाई करने वाले लोग भी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते एक पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया और सड़क पर खड़ी गाड़ियों में आग लगाने लगे।
– सूचना मिलने पर सलसलाई पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया लेकिन उपद्रवियों की संख्या ज्यादा थी उन्होंने एक जीप सहित कई दो पहिया गाड़ियों और एक दुकान को जलाकर राख कर दिया। आग बुझाने के लिए आई फायर ब्रिगेड की गाडी को भी उपद्रवियों ने निशाना बनाकर तोडफ़ोड़ कर दी। स्थिति को काबू में करने के लिए 6 थानो का फ़ोर्स बुलवाया गया।
-उपद्रवियों को खदेडऩे के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोलों का भी उपयोग किया।पथराव में करीब 12 लोग घायल हो गए इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है इनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसपी शाजापुर शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
Comments (0)
Add Comment