मुंबई के लोअर परेल के कमला मिल कंपाउंड के मोजोस लाउंज में भीषण आग की वजह से 15 लोगों की मौत हो गई है. ये आंकड़ा और बढ़ सकता है. मरने वालों में ज़्यादातर 22 से 30 साल के लोग हैं. हादसे में 12 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं.
घायलों को किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल और केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग बीती रात 12:30 बजे के क़रीब कंपाउंड के 2 रेस्टोरेंट में लगी. देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया. आग इतनी भीषण थी कि दमकल की 8 गाड़ियों और 6 वाटर टैंक को आग पर क़ाबू पाने में 2 घंटे से ज़्यादा का समय लग गया.
जिस समय आग लगी, उस समय 50 लोग रेस्टोरेंट में मौजूद थे. कमला मिल कंपाउंड में कई कॉरपोरेट दफ़्तरों के अलावा कई न्यूज़ चैनलों के दफ़्तर भी हैं. आग की वजह से उनका प्रसारण भी रोक दिया गया है. आग लगने की वजह अभी साफ़ नहीं है. मोजो मेस्त्रो रेस्टोरेंट के मालिक के ख़िलाफ़ ग़ैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.
आपको बता दें कि कमला मिल्स परिसर से कई समाचार चैनल भी संचालित होते हैं. आग से उनके उपकरणों को नुकसान न हो इस लिए उन्होंने अपने ब्रॉडकास्ट को भी बंद कर दिया गया है.
बता दें कि कमला मिल्स कंपाउंड टाइम्स नाउ, टीवी9, रेडियो मिर्ची के अलावा कई अन्य पब और होटलों के लिए लोकप्रिय है। कई कॉर्पोरेट ऑफिस भी यहां मौजूद हैं। लोअर परेल के सबसे लोकप्रिय इलाके में एक एक माने जाने वाली इस जगह में कई ऑफिस 24 घंटे खुले रहते हैं। इस बीच मोजो मेस्त्रो रेस्टोरेंट के मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है